Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनदर्शन में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
जनदर्शन में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें

जनदर्शन में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

 

प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में जिले के आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

      कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यवाही की जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और निराकरण की स्थिति से अवगत कराने पर भी जोर दिया।

      जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर द्वय श्री सीपी बघेल एवं श्री डीआर डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos