Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की फरियाद, 77 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की फरियाद, 77 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

मुआवजा, पेंशन, नहर, सड़क, वन भूमि पट्टा से लेकर रोजगार और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले पहुंचे

 

महासमुंद, 22 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित कुल 77 आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रत्येक आवेदक से उनकी समस्या की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

 

जनदर्शन में कर्मचारी पेंशन, नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान, बेलसोंडा से बेमचा माइनिंग नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने तथा बोरिंग खनन से संबंधित आवेदन प्रमुखता से सामने आए। इसके साथ ही आर्थिक सहायता, वन भूमि पट्टा, श्रमिक पंजीयन में संशोधन तथा मितानिन नियुक्ति से जुड़े मामलों को लेकर भी नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।

 

इसी क्रम में सीसी रोड निर्माण, अनुकम्पा नियुक्ति, डूबान क्षेत्र के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र, पड़कीपाली से हाड़ाबंद तक सड़क निर्माण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने आवेदकों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच करने तथा नियमानुसार पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से आमजनों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अवसर मिला।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos