✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
जनदर्शन में मिले 40 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
नलकूप खनन, प्रधानमंत्री आवास,
पुल निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे जिले के नागरिक
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।
उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
प्रमुख मांगे
- नलकूप खनन - नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिन्द्रनवागढ़
- PM आवास योजना - ग्राम मड़ेली की राधिका ठाकुर, पल्लवी धुरव, ग्राम रवेली की ईश्वरी बाई, परमिला बाई सहित अन्य महिलाएं
- पुल निर्माण - ग्राम बोकरामुड़ा से कोदोपाली के मध्य
- बंदोबस्त त्रुटि सुधार - ग्राम पोखरा के रमेश कुमार साहू
- अन्य - साप्ताहिक बाजार व्यवस्थित करने, राशन कार्ड से नाम कटवाने, किसान सम्मान निधि दिलाने संबंधी आवेदन।
इस अवसर पर जिला पंचायत CEO श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!