Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 30 आवेदन मिले

Admin
Admin
117 Views 5 Min Read 0 Comments
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 30 आवेदन मिले

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 30 आवेदन मिले

 

संतन दास मानिकपुरी

स्टेट रिपोर्टर — हमर प्रदेश CG न्यूज़

 

महासमुंद, 18 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

जनदर्शन के दौरान बेलसोंडा निवासी दिव्यांग कु. उमेश्वरी, पिता खेलावन सतनामी ने पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की मांग रखी। दृष्टिबाधित होने के कारण उन्हें पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

इसी क्रम में ग्राम कांपा के उमेश कुमार तारक ने एग्रीस्टेक पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम कनेकेरा की रमशीला बाई ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग रखी।

 

ग्राम सकरी के पंचराम मानिकपुरी ने पत्नी के निधन के बाद अपनी बेटी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त किए जाने संबंधी आवेदन दिया। इसके अलावा ग्राम गढ़सिवनी के तोषण लाल साहू तथा ग्राम अखराभाठा के राम सिंग, बसंती बाई, बोधिराम, संतराम सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने काबिज भूमि का पट्टा दिलाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

 

महासमुंद शहर के अयोध्या नगर के नागरिकों ने वार्ड की बंद पड़ी नाली को पुनः चालू कराने की समस्या भी जनदर्शन में रखी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos