✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 55 आवेदन प्राप्त
महासमुंद, 29 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए।
आवेदकों ने धान बिक्री, सर्वेयर मानदेय भुगतान, सड़क-पुलिया निर्माण, राजस्व प्रकरणों में नाम सुधार, बंटवारा, नवीन खसरा, नक्शा दुरुस्ती और डिजिटल पट्टा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अलावा सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने, बिजली बिल, पेंशन, पीएम आवास, नोनी सशक्तिकरण योजना, विद्युत खंभा एवं लाइन हटाने, प्राकृतिक आपदा सहायता, आदिवासी जमीन के फर्जी नामांतरण और अन्य मामलों को लेकर भी आवेदन दिए गए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!