Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

समय-सीमा बैठक के बाद आयोजित जनदर्शन में भूमि सीमांकन, आंगनबाड़ी भर्ती में कथित अनियमितता, अवैध कब्जा, वन अधिकार पट्टा और किसान सम्मान निधि के लंबित भुगतान सहित कई मामले पहुंचे।

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया गया। समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

जनदर्शन में नागरिकों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। भूमि संबंधी मामले में आवेदक रामकुमार ने पुराने नक्शे के आधार पर भूमि का नक्शा सुधारने तथा सीमांकन कराने की मांग रखी।

 

वहीं, ग्राम कलमी की आवेदिका मालती ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उनका आरोप है कि अपात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति की गई और पात्र अभ्यर्थी को अवसर से वंचित किया गया। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने का आग्रह किया।

 

इसके अलावा ग्राम दनसरा के समलाई एवं जगन्नाथ मंदिर चौक में शेड निर्माण, ग्राम अमेठी में अवैध कब्जा हटाने तथा धुमाभाठा निवासी ईश्वर प्रसाद ने आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

 

जनदर्शन में शौचालय निर्माण, ग्राम बसीनपाली के निवासियों को वन अधिकार पट्टा प्रदान करने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पिछले तीन वर्षों से लंबित राशि का भुगतान कराने जैसे महत्वपूर्ण मामले भी सामने आए।

 

आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

 

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सभी प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक जांच एवं परीक्षण कर पात्रतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को समय पर जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

 

जनदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos