Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनदर्शन में 50 आवेदन प्राप्त, दिव्यांग राजेंद्र खूंटे की समस्या का मौके पर निराकरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

जनदर्शन में 50 आवेदन प्राप्त, दिव्यांग राजेंद्र खूंटे की समस्या का मौके पर निराकरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बोर्ड में प्रक्रिया पूरी करने का दिया आश्वासन

 

महासमुंद, 03 नवंबर 2026। जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। जनदर्शन में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनदर्शन में ग्राम कांपा निवासी साजिद खान ने आम रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की, वहीं ग्राम मुंगई माता निवासी देवी सिंह ने एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास, डीसीएस, अतिक्रमण एवं राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

 

इसी जनदर्शन में ग्राम खरोरा निवासी दिव्यांग श्री राजेंद्र कुमार खूंटे अपनी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर प्रमाण पत्र के नवीनीकरण का आग्रह किया। कलेक्टर श्री लंगेह ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को आश्वस्त किया कि आगामी मेडिकल बोर्ड की बैठक में उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

प्रशासन की त्वरित पहल से प्रसन्न होकर श्री राजेंद्र कुमार खूंटे एवं उनके दामाद श्री मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई और जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos