*जगदलपुर -* बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप अपने क्षेत्रीय दौरे के साथ-साथ निज निवास एवं कार्यालय में लगातार नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल की।
सांसद कश्यप ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास को निभाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सांसद से मिलने पहुंचे और विभिन्न स्थानीय विषयों से उन्हें अवगत कराया।
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!