ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की बैठक में शामिल हुई गोमती साय,
आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर कांसाबेल स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में विधायक पत्थलगांव गोमती साय शामिल हुई। बैठक में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य
एवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों
एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने जनजातीय गौरव दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!