जगदलपुर: “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान के तहत होटलों में छापा, 5 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट

जगदलपुर। नियंत्रक / आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 16 से 30 नवंबर तक “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 19.11.2026 को खाद्य सुरक्षा जिला बस्तर की टीम ने जगदलपुर में सघन जांच की।
टीम ने होटल एम्बीशन, एन एच 30, आसना, जगदलपुर का निरीक्षण कर तीन खाद्य नमूना - ओनियन ग्रेवी, टोमेटो ग्रेवी एवं काजू मगज पेस्ट तथा होटल ग्रांड शिल्पी इंटरनेशनल, सिंधु भवन के सामने जगदलपुर से 02 खाद्य नमूना - टोमेटो सूप एवं सेजवान सॉस संकलन कर प्रयोगशाला भेजा।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!