Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर शामिल हुए विधायक श्री किरण देव

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर शामिल हुए विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर शामिल हुए विधायक श्री किरण देव

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

विधायक श्री देव ने कबड्डी, फुटबॉल के फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह*

जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का जगदलपुर ब्लाक के ग्राम धुरगुड़ा के खेल मैदान में मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन में  विधायक श्री किरण देव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक श्री देव ने  आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पुरुष वर्ग के कबड्डी एवं फुटबॉल के फाइनल मुकाबले का विधायक श्री देव एवं जनप्रतिनिधियों ने  खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया। बस्तर ओलंपिक के जगदलपुर विकासखंड के समापन पर पहुंचे विधायक श्री देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

         समापन अवसर पर विधायक श्री देव ने कहा खेल भावना के साथ अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री देव ने कहा बस्तर ओलंपिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के हमारे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। बस्तर ओलंपिक से स्थानीय खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। 

         ज्ञात हो कि जगदलपुर ब्लॉक से बस्तर ओलंपिक में 27000 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता प्रतिभागियों का जिले के लिए चयन हुआ। यह आंकड़ा बताता है कि ग्रामीण अंचल में खेलों के प्रति कितनी रुचि और जागरूकता बढ़ी है। प्रतियोगिता के लिए जगदलपुर ब्लाक में 05 जोन बनाए गए थे।  खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, व्हालीबाल, फुटबॉल ,सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार जोश, उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए।

         बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में विधायक श्री  देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री देव ने खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इन क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

        इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु साहू, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुरुषोतम कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और सीईओ जनपद पंचायत श्री वीरेंद्र बहादुर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

👉 विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क कर

🖋️स्टेट हेड रिपोर्टर-मनोज कुमार भट्ट 

📞मोबाइल नंबर-7415646812

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos