Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में हत्या के बाद हंगामा, शराब भट्ठी के सामने महिलाओं ने लगाया जाम

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर में हत्या के बाद हंगामा, शराब भट्ठी के सामने महिलाओं ने लगाया जाम

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सीजी 

जगदलपुर में हत्या के बाद हंगामा, शराब भट्ठी के सामने महिलाओं ने लगाया जाम

जगदलपुर के नया बस स्टैंड में कल रात युवक की हत्या के बाद आज सुबह से माहौल गरम है।

शांतिनगर और आसपास की महिलाओं ने आज दोपहर शराब दुकान के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि भट्ठी के कारण रोज लड़ाई-झगड़ा होता है और कल की घटना भी इसी नशाखोरी की वजह से हुई।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा - "हमारे बच्चे यहाँ से निकलते हैं, यहाँ आए दिन दारू पीकर हंगामा होता है। इस दुकान को यहाँ से हटाओ।"

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही है। करीब 1 घंटे से रास्ता बंद है।

अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos