Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर शहर में एक दुखद घटना सामने आई है। प्रेमराज संतोष कुमार बाफना ज्वेलर्स की छत पर 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

 जगदलपुर

जगदलपुर। शहर के हृदय स्थल में स्थित प्रतिष्ठित प्रेमराज संतोष कुमार बाफना ज्वेलर्स की छत पर आज सुबह एक 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार -
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्वेलर्स की छत पर युवती का शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को मिली। घटना की सूचना मिलते ही दुकान परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में चर्चा फैल गई।

पुलिस मौके पर -
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजने की तैयारी की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

कारण अज्ञात -
फिलहाल युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवती की पहचान और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ज्वेलर्स के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जांच जारी -
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
---

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos