Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में फिर लौटा नकली नोट का डर, बाजार में घूम रहा ₹500 का संदिग्ध नोट, बैंक ने लगाया सील-ठप्पा

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
204 Views 5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर में फिर लौटा नकली नोट का डर, बाजार में घूम रहा ₹500 का संदिग्ध नोट, बैंक ने लगाया सील-ठप्पा

जगदलपुर में फिर लौटा नकली नोट का डर, बाजार में घूम रहा ₹500 का संदिग्ध नोट, बैंक ने लगाया सील-ठप्पा

*जगदलपुर।* नोटबंदी के बाद माना जा रहा था कि नकली नोटों के कारोबार पर काफी हद तक लगाम लग गई है, लेकिन अब जगदलपुर के बाजार में एक बार फिर ₹500 के संदिग्ध नकली नोट की मौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ग्राहक के हाथ लगा ₹500 का नोट जब बैंक में जांच के लिए पहुंचा तो बैंक ने उसे स्वीकार करने के बजाय उस पर सील-ठप्पा लगाकर रिजेक्ट कर दिया।

करीब दस साल बाद जगदलपुर के बाजार में 500 के संदिग्ध नकली नोट के सामने आने से एक बार फिर नकली करेंसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। सामने आए नोट पर बैंक की जांच के बाद सील-ठप्पा लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट है कि बैंक स्तर पर इसे सामान्य चलन वाले नोट के रूप में स्वीकार नहीं किया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह नोट बाजार में कहां से आया और कितने समय से लोगों के बीच घूम रहा था? ग्राहक को भी इसकी जानकारी उस समय हुई जब वह नोट बैंक लेकर पहुंचा। यदि ऐसा नोट बाजार में अन्य लोगों तक भी पहुंचा है तो संभव है कि दूसरे ग्राहक भी अनजाने में इसे असली मानकर लेन-देन कर रहे हों।

इस घटना ने बाजार में नकली नोटों की जांच और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए यह जरूरी हो गया है कि 500 जैसे बड़े मूल्यवर्ग के नोट लेते समय उनकी सुरक्षा विशेषताओं की जांच करें।

नोटबंदी के बाद नकली नोटों का खेल खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन जगदलपुर में सामने आया यह मामला संकेत दे रहा है कि नकली करेंसी का जाल अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
जिला - बस्तर

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos