मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी
जगदलपुर में पिता ने तोड़ा बेटी से नाता, जीवित बेटी का किया पिंडदान
बस्तर मुख्यालय जगदलपुर से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी से सारे रिश्ते खत्म कर दिए।
मामला धरमपुरा क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली एक युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। परिवार का आरोप है कि युवती ने शादी के बाद अपना धर्म भी बदल लिया है।
बेटी के इस कदम से परिवार बेहद आहत था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार बेटी को समझाया, बिरादरी के लोगों ने भी बात की, लेकिन युवती नहीं मानी।
अंत में दुखी होकर पिता सुजान दत्ता ने सामाजिक तौर पर बेटी से संबंध विच्छेद का फैसला लिया। उन्होंने पंडित को बुलाकर अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कराया।
पिता का कहना है कि अब समाज में उनकी बेटी से उनका कोई वास्ता नहीं है। इस घटना के बाद पूरे वार्ड में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!