Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
85 Views 5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में शासकीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

केबिन में बुलाने के बाद दुर्व्यवहार का आरोप

 

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपने केबिन में बुलाया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत और दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार के मुताबिक, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के साथ BNS की धारा 74 और 75 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस का कहना है कि नाबालिग की शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की गई है और मामले की आगे जांच जारी है। घटना के बाद विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos