हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट, स्टेट रिपोर्टर, बस्तर छत्तीसगढ़
: जगदलपुर मां दंतेश्वरी के दरबार में दान पेटी से निकले 12.61 लाख, मन्नतों के पत्रों ने भावुक किया
जगदलपुर। मां दंतेश्वरी मंदिर में दान पेटी खोली गई तो आस्था और विश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला। पेटी से 12 लाख 61 हजार 260 रुपये नकद के साथ सोने के आभूषण — लॉकेट, नथ, तार और सोने की जोड़ी — भी प्राप्त हुए।
इस बार दान पेटी में सिर्फ रुपये-पैसे नहीं, बल्कि भक्तों के दिलों की बातें लिखे कई पत्र भी मिले। किसी ने नौकरी के लिए, किसी ने परिवार में खुशहाली के लिए, तो किसी ने अच्छे रिश्ते और सुख-शांति के लिए मां से गुहार लगाई थी। ये शब्द बताते हैं कि श्रद्धालुओं के लिए मां का दरबार केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि अपनी पीड़ा और उम्मीद सौंपने का भी स्थान है।
दान पेटी खोलने के दौरान तहसीलदार राहुल गुप्ता, टेंपल कमेटी के पदाधिकारी विजय भारत, अर्जुन श्रीवास्तव, मंदिर के पुजारी कृष्णा पाढ़ी सहित बैंक कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई।
गिनती में 500 के 1372 नोट, 200 के 3253 नोट, 100 के 400 नोट और 10-20 रुपये के सिक्के शामिल रहे। सभी राशि को मंदिर समिति के खाते में जमा किया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!