Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, अब तक नहीं हुई पहचान; धमतरी पुलिस ने आमजन से की मदद की अपील

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, अब तक नहीं हुई पहचान; धमतरी पुलिस ने आमजन से की मदद की अपील

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी ... थाना दुगली क्षेत्र के ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल में मिले एक अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने मृतक का हुलिया और पहनावे का विवरण जारी करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

 

पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। पुलिस द्वारा पहचान के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है।

 

मृतक का हुलिया और पहनावा

 

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच है। उसका शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। चेहरा लंबा है तथा दांत बाहर की ओर दिखाई देते हैं। बाल अधपके बताए गए हैं। मृतक ने काला-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट और काले रंग का चड्ढी पहन रखा था।

 

पुलिस ने आमजन से की अपील

 

धमतरी पुलिस ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि मृतक के फोटो, हुलिए और पहनावे की जानकारी को ध्यान से देखें और अपने परिचितों, रिश्तेदारों तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक यह सूचना पहुंचाएं।

 

पुलिस का कहना है कि संभव है कि मृतक किसी परिवार का सदस्य हो और उसके परिजन लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे हों। ऐसे में किसी व्यक्ति की छोटी-सी जानकारी भी मृतक की पहचान कराने और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 

इन नंबरों पर दें सूचना

 

यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तत्काल दुगली पुलिस अथवा धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की गई है।

 

थाना प्रभारी, दुगली: 94791-91327

पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी: 9479192299

फोन: 07722-231344

 

धमतरी पुलिस ने अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा किया जाए, ताकि अज्ञात मृतक की पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos