Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छीनी-हथौड़ी लेकर ATM में घुसा चोर, कैश निकालने से पहले पहुंच गई पुलिस

State Head - Kishor
State Head - Kishor
30 Views 5 Min Read 0 Comments
छीनी-हथौड़ी लेकर ATM में घुसा चोर, कैश निकालने से पहले पहुंच गई पुलिस

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

CCTV कैमरा तोड़ने के बाद ATM मशीन को बनाया निशाना, स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़। शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के SBI ATM बूथ में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। आरोपी ATM से रकम निकाल पाता, उससे पहले ही स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की पेट्रोलिंग के चलते उसे पकड़ लिया गया।

 

पहले CCTV कैमरा तोड़ा, फिर ATM पर किए वार

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले वहां लगे CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाया, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद हथौड़ी और छीनी की मदद से ATM मशीन के कवर और दरवाजे वाले हिस्से को तोड़ने की कोशिश की।

 

लगातार वार किए जाने से ATM मशीन का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ के अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।

 

रेलवे स्टेशन से लौट रहे SBI कर्मचारी की भी पड़ी नजर

 

स्थानीय निवासी एवं SBI कर्मचारी अंजल निगम भी रात में अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बस स्टैंड स्थित ATM बूथ की ओर गई। अंजल के अनुसार, वहां कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने एक संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

SDOP ने दी मामले की जानकारी

 

डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक ने बताया कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ATM के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जांच के दौरान उसके पास छीनी और हथौड़ी मिली। आरोपी ने ATM के कवर वाले हिस्से को तोड़ दिया था। पुलिस टीम ने उसे मौके से पकड़कर थाने लाया।

 

पूछताछ में आरोपी की पहचान सेवाराम वर्मा, निवासी अंडी के रूप में हुई है। SDOP के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था और उस समय ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

 

रकम चोरी होने से पहले पकड़ा गया आरोपी

 

गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस पेट्रोलिंग के चलते आरोपी ATM से रकम निकालने में सफल नहीं हो सका। हालांकि शहर के व्यस्त इलाके में आधी रात हथौड़ी और छीनी लेकर ATM में घुसने तथा CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले वारदात को अंजाम देने पहुंचा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मामले की जांच जारी है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos