Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छिपली गांव की रामलीला में आग का तांडव! हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार समेत 3 झुलसे, दो की हालत गंभीर...

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
छिपली गांव की रामलीला में आग का तांडव! हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार समेत 3 झुलसे, दो की हालत गंभीर...

छिपली गांव की रामलीला में आग का तांडव! हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार समेत 3 झुलसे, दो की हालत गंभीर...

🛑 ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू...हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

धमतरी, नगरी ।दशहरे की खुशियों के बीच धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिपली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामलीला मंचन के दौरान अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार समेत तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की चपेट में आए तीन कलाकार

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर ग्राम छिपली में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान आग से जुड़ा करतब दिखाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कलाकारों की वेशभूषा और नकली बाल इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीन कलाकार झुलस गए।

दो घायलों को धमतरी किया गया रेफर

हादसे में घायल हेमंत ध्रुव और सोम की हालत गंभीर बताए जाने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए धमतरी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं, तीसरे घायल तोषण साहू की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उनके घर पर ही उपचार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घायलों की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


धार्मिक आयोजनों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए आग से जुड़े करतब दिखाए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर ऐसी घटनाएं गंभीर रूप ले सकती हैं। छिपली की इस घटना ने रामलीला और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कैमरे पर सामने आई घटना की तस्वीरें इस हादसे की गंभीरता को बयां कर रही हैं।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos