✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
🟦 कांकेर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति
🟦कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
🟦 जिला–उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)
🟦दिनांक : 06 नवंबर 2026
🟦छिंदखड़क जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के 05 पुलिस कर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित।
🟦छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह 2026 में प्रदेश के 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया गया छत्तीसगढ़ शौर्य पदक।
🟦 कांकेर जिले के 05 पुलिस कर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान।
🔳छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह वर्ष 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के कुल 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित किया गया। इनमें जिला उत्तर बस्तर कांकेर के 05 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
🔳सम्मानित पुलिस कर्मियों के नाम –
1. आरक्षक क्रमांक 1056 – तरुण कुमार नेताम
2. आरक्षक क्रमांक 1299 – ओम प्रकाश नेताम
3. आरक्षक क्रमांक 1249 – डामेश्वर लाल रावटे
4. आरक्षक क्रमांक 89 – पंकज एड़े
5. आरक्षक क्रमांक 151 – राजकुमार यादव
🔳दिनांक 28.09.2025 को थाना कांकेर क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिंदखड़क के जंगल में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 02 पुरुष एवं 01 महिला माओवादी मारे गए।
🔳मृत माओवादियों में श्रवण मड़कम (ईनामी राशि ₹08 लाख), राजेश हेमला (ईनामी राशि ₹05 लाख) एवं शांति कुंजाम (ईनामी राशि ₹01 लाख) शामिल थे। घटनास्थल से 03 हथियार, एम्युनिशन, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। उक्त घटना के संबंध में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 355/2025 के तहत बीएनएस, यूएपीए एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
🔳पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने सभी पदक सम्मानित पुलिस कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित होना उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान है। यह उपलब्धि न केवल सम्मानित जवानों, बल्कि संपूर्ण कांकेर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।
🔳उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं साहस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी।
🔳कांकेर पुलिस परिवार की ओर से सभी पदक सम्मानित जवानों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!