Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

: छात्रावास में नहीं मिल रहा भरपेट खाना, दाल के नाम पर परोसा जा रहा पानी, अधीक्षिका बदलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान 

रिपोर्टर  25/11/2026 *जगदलपुर / बस्तर:*

 

बस्तर जिले में छात्रावास की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है। खाने में लापरवाही से परेशान छात्राएं अपनी शिकायत लेकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें भरपेट खाना तक नहीं मिल रहा है।

 

*दाल के नाम पर पानी का आरोप:*

खंड शिक्षा परियोजना भानपुरी के अंतर्गत बेसौली स्थित छात्रावास की छात्राओं ने बताया कि उन्हें खाने में दाल के नाम पर सिर्फ पानी परोसा जाता है। सब्जी और दाल में ना तो दाल दिखती है, ना ही स्वाद। भूखे पेट पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।

 

छात्राओं का कहना है कि कई बार खाना कम पड़ जाता है और उन्हें आधा पेट ही सोना पड़ता है।

 

*अधीक्षिका बदलने की मांग:*

छात्राओं ने अधीक्षिका पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत करने पर उनकी बात नहीं सुनी जाती, उल्टा उन्हें डांट दिया जाता है। इसीलिए छात्राओं ने अधीक्षिका को बदलने की मांग की है।

 

*कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राएं:*

अपनी मांगों को लेकर स्कूली यूनिफॉर्म में छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। हाथों में शिकायत लेकर पहुंची छात्राओं ने अधिकारियों से कहा कि छात्रावास की व्यवस्था में सुधार किया जाए।

 

छात्राओं ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षक और प्रशासन की होती है, लेकिन जब हॉस्टल में भरपेट भोजन तक न मिले तो उनकी पढ़ाई और सेहत दोनों पर सवाल खड़े होना लाजमी है।

 

*अधिकारियों ने दिया आश्वासन:*

कलेक्ट्रेट में छात्राओं की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। कहा गया है कि छात्रावास की भोजन व्यवस्था और अधीक्षिका के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।

 

*इलाके में चर्चा:*

छात्राओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद पूरे बस्तर में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि छात्रावासों में बच्चों के खाने और रहने की व्यवस्था की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बच्ची को भूखे पेट न सोना पड़े।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos