Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छात्रा से अश्लील फोटो मांगने वाला शिक्षक गिरफ्तार, परीक्षा में फेल करने की धमकी का आरोप

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
112 Views 5 Min Read 0 Comments
छात्रा से अश्लील फोटो मांगने वाला शिक्षक गिरफ्तार, परीक्षा में फेल करने की धमकी का आरोप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

कांकेर। जिले में गुरु-शिष्य संबंध को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

अतिरिक्त कक्षा के दौरान लिया छात्रा का मोबाइल नंबर

 

पखांजूर एसडीओपी कुलदीप बंजारे के मुताबिक, 16 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने स्कूल में अतिरिक्त गणित की कक्षा ली थी। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद कथित तौर पर आरोपी ने छात्रा से अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाया।

 

आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान किया। लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

 

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को 21 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।

 

पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पॉक्सो एक्ट की धारा 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos