Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छह साल से नहीं मिला मानदेय, नाराज हुए बस्तर के धड़कन मुंडा बाजा वादक; कहा - लिखित आश्वासन मिलेगा तभी बजाएंगे बाजा

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
छह साल से नहीं मिला मानदेय, नाराज हुए बस्तर के धड़कन मुंडा बाजा वादक; कहा - लिखित आश्वासन मिलेगा तभी बजाएंगे बाजा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट 

छह साल से नहीं मिला मानदेय, नाराज हुए बस्तर के धड़कन मुंडा बाजा वादक; कहा - लिखित आश्वासन मिलेगा तभी बजाएंगे बाजा

30 वादकों ने लिया बस्तर दशहरा से दूर रहने का बड़ा फैसला, प्रशासन की समझाइश भी रही बेअसर

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, जो बस्तर की 700 साल पुरानी संस्कृति और आस्था की धड़कन है, इस बार एक बड़े संकट से जूझ रहा है। इस महापर्व की शान कहे जाने वाले मुंडा बाजा वादकों ने इस बार दशहरा में शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया है।

पिछले 6 साल से मानदेय नहीं मिलने से नाराज करीब 30 मुंडा बाजा वादकों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि जब तक प्रशासन उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं देगा, तब तक वे दशहरा की किसी भी रस्म में अपनी पारंपरिक जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

वादकों के अनुसार, यह लड़ाई किसी नई मांग की नहीं, बल्कि अपने हक की है। उनका कहना है कि साल 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मांझी, मेंबरिन और मुंडा बाजा वादकों को हर महीने 2 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की थी।

आरोप है कि अन्य वर्गों को तो इसका लाभ मिल रहा है, लेकिन मुंडा बाजा वादक पिछले छह वर्षों से इस सुविधा से पूरी तरह वंचित हैं। वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसको लेकर करीब एक महीने पहले वादकों ने बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर और तहसीलदार को लिखित आवेदन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन पहुंचा मनाने, पर वादक अड़े रहे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और आरआई खुद वादकों को मनाने पहुंचे। उन्होंने घंटों तक समझाइश दी कि बस्तर दशहरा बस्तर की आत्मा है और उनकी भूमिका सबसे अहम है।

लेकिन वादक अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्होंने दो टूक कहा - अब और मौखिक आश्वासन नहीं चाहिए। 6 साल बहुत हो गए। जब तक लिखित में नहीं मिलेगा, हम बाजा नहीं बजाएंगे।

बस्तर दशहरा पर पड़ सकता है असर

आपको बता दें, मुंडा बाजा के बिना बस्तर दशहरे की कल्पना भी अधूरी है। रथ परिक्रमा हो या मुरिया दरबार, मांझी-चालकी की अगुवानी हो, हर रस्म में मुंडा बाजा की गूंज ही इस पर्व में जान डालती है।

यदि समय रहते जिला प्रशासन और दशहरा समिति ने इन वादकों को नहीं मनाया, तो इस बार दशहरे की परंपरा में एक बड़ी कमी खलेगी।

अब सबकी नजर जिला प्रशासन पर टिकी है कि क्या प्रशासन समय रहते लिखित आश्वासन देकर बस्तर की इस धड़कन को वापस ला पाएगा या नहीं।

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos