Saturday, November 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज; गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर रायपुर कमिश्नरेट के विधानसभा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 एवं 196 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मधुबाला गिरी की सोशल मीडिया पोस्ट को छत्तीसगढ़िया समाज के प्रति अपमानजनक बताते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पुलिस से शिकायत की थी। संगठन ने विधानसभा थाना में आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

 

गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos