Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने एम्स रायपुर की चिकित्सा व्यवस्था के प्रति जताया आभार

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 

 

रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रतिनिधिमंडल ने एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ. अशोक जिंदल और डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा और केंद्रीय मीडिया प्रभारी फार्मासिस्ट राहुल वर्मा के नेतृत्व में यह भेंट-मुलाकात हुई। इस दौरान संगठन के कामकाज और आम छत्तीसगढ़िया नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के बीच एक मजबूत सहयोग की कड़ी बनकर काम करने का पूरा भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एम्स प्रबंधन को छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया गया।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos