✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की है।
कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों को बेंच कोटे से हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इस अनुशंसा के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया केंद्र सरकार के स्तर पर आगे बढ़ेगी।
राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने और केंद्र सरकार की ओर से नियुक्ति अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण कर सकेंगे।
तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से हाई कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने और न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम नियुक्ति राष्ट्रपति की मंजूरी और औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्रभावी होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!