हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा गांधी लाल साहू
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मल्दा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
बिर्रा - छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा के तत्वाधान में स्व श्रीमती सीमा शुक्ला मेमोरियल हास्पिटल द्वारा संचालित शुक्ला हेल्थकेयर हॉस्पिटल बिर्रा के चिकित्सकों द्वारा उनके जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम माल्दा सहित आसपास के गांवों के लगभग 60-62 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में मुख्य रूप से स्त्री रोग एवं मेडिसिन विभाग के तहत निःशुल्क खून जांच, बीपी-शुगर जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. विजय हांडे, डॉ. आकृति शुक्ला, डॉ. प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार, रामावतार, सोम केंवट, भोला कश्यप, राकेश पटेल, पल्लवी तिवारी, सुनील यादव, ललित केंवट, माधव पटेल सहित सरपंच शशि लाला मित्तल एवं वार्ड सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की। डॉ. शुभम शुक्ला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर बेहतर जीवन शैली के लिए प्रेरित करना है, साथ ही आयोजन के लिए सरपंच शशि लाला मित्तल का आभार व्यक्त किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!