✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज दुर्ग कलेक्ट्रेट चौक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाला हमारा छत्तीसगढ़ धन-धान्य, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण है। हमारे पुरखों की माटी, मेहनत और मया से महकती यह पावन धरती आज विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मेहनतकश जनता, आपसी भाईचारे और परंपराओं से है। प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हम सभी को मिलकर योगदान देना होगा।
इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर अपने छत्तीसगढ़ को और अधिक समृद्ध, खुशहाल एवं विकसित बनाने का संकल्प लें।
छत्तीसगढ़ महतारी की जय! जय जोहार ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!