Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में हार्ट मरीजों के लिए बड़ी राहत, 40 हजार तक के इंजेक्शन निशुल्क

State Head - Kishor
State Head - Kishor
36 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

एसीआई में महंगी जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध, मरीजों को बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं

रायपुर। हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में उपचार के दौरान कई महंगी और जीवनरक्षक दवाएं एवं इंजेक्शन मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इनमें टेनेक्टेप्लेस (TNK-tPA), इवोलोकुमैब, मावाकैम्टेन, टिकैग्रिलोर और एज़ेटिमाइब जैसी आधुनिक दवाएं शामिल हैं। इनमें टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन की बाजार कीमत लगभग 35 से 40 हजार रुपये तक बताई जाती है। वहीं मावाकैम्टेन की कीमत करीब 21 से 22 हजार रुपये तक हो सकती है।

थक्के को घोलने में मदद करता है टेनेक्टेप्लेस

एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, मरीज की बीमारी और चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर इन दवाओं का उपयोग किया जाता है। हार्ट अटैक के कुछ गंभीर मामलों में रक्त की नसों में बने थक्के को घोलने के लिए टेनेक्टेप्लेस का इस्तेमाल किया जाता है।

अस्पताल में टेनेक्टेप्लेस के 20, 30 और 40 मिलीग्राम के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्ट्रेप्टोकाइनेज 15 लाख आईयू इंजेक्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

एंजियोग्राफी में उपयोग होने वाली दवाएं भी उपलब्ध

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में एंजियोग्राफी के दौरान इस्तेमाल होने वाले आम्निपेक और विजिपेक कंट्रास्ट भी अस्पताल की आपूर्ति में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एनोक्सापारिन, हेपरिन, नाइट्रोग्लिसरीन, निकोरैंडिल सहित उपचार में आवश्यक अन्य दवाएं भी मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस व्यवस्था से गंभीर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों को महंगी दवाओं के लिए बाहर से खरीदारी करने के आर्थिक बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन दवाओं का उपयोग मरीज की स्थिति के अनुसार चिकित्सकों की सलाह और अस्पताल की उपचार व्यवस्था के तहत किया जाता है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos