Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚌 छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का नया किराया लगभग तय, पहले 5 किलोमीटर के ₹12 और आगे हर किलोमीटर पर ₹1.75

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
66 Views 5 Min Read 0 Comments
🚌 छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का नया किराया लगभग तय, पहले 5 किलोमीटर के ₹12 और आगे हर किलोमीटर पर ₹1.75

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर जल्द ही अतिरिक्त भार पड़ सकता है। राज्य में यात्री बसों के नए किराया दरों को लेकर प्रस्ताव लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। संकेत मिल रहे हैं कि 23 सितंबर 2026 से बसों की नई किराया दरें लागू की जा सकती हैं।

 

जानकारी के अनुसार, किराया बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव को परिवहन एवं वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और अब यह विधि विभाग के स्तर पर है। विधि विभाग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट की अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

 

🔹 सामान्य बसों के किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव

 

प्रस्तावित नई दरों के अनुसार सामान्य सीटिंग यात्री बसों में पहले 5 किलोमीटर तक का किराया ₹12 निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए ₹1.75 किराया प्रस्तावित है।

 

वर्तमान में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए किराया ₹10 तथा उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए ₹1 लिया जाता है। यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है तो यात्रियों को मौजूदा दरों की तुलना में अधिक किराया देना होगा।

 

🔹 कैबिनेट की अंतिम मंजूरी बाकी

 

हालांकि नई किराया दरों को लेकर अभी कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। इसलिए अंतिम आदेश जारी होने तक दरों को संभावित किराया माना जाएगा। सरकार की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद ही नई दरें आधिकारिक रूप से लागू होंगी।

 

नई किराया दरों को लेकर बस ऑपरेटरों के अलग-अलग गुटों के बीच भी श्रेय लेने की होड़ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों के बीच किराया बढ़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

अब सभी की नजर कैबिनेट के अंतिम फैसले और परिवहन विभाग की अधिसूचना पर है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos