Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में फिल्म 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री, राज्यपाल, CM और विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार देखी फिल्म

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
95 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में फिल्म 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री, राज्यपाल, CM और विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार देखी फिल्म

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट

रायपुर प्रदेश में सनातन आस्था और संत परंपरा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार 10 सितंबरको राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म देखी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी 

 

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने बड़ा ऐलान करते हुए 'हनुमान अंश' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए 

 

CM साय बोले - नीम करौली बाबा का जीवन प्रेरणा है

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा -

 

> "भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन हमें यह सीख देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।" b004

 

उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा ने अत्यंत सरल शब्दों और सहज जीवन के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचारों में मानवता और सभी के प्रति समान भाव सर्वोपरि रहा। उनका यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है 

 

क्यों की गई टैक्स फ्री?

 

CM ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से प्रदेश के अधिकाधिक दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उसके जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा। सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम है b004

 

2 करोड़ की फिल्म, 100 करोड़ के पार कमाई

 

आपको बता दें, नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित ये फिल्म महज 1.8 से 2 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन पहले दिन 10 लाख की सुस्त शुरुआत के बाद वर्ड ऑफ माउथ से इसने 81.41 करोड़ नेट (96.03 करोड़ ग्रॉस) तक का आंकड़ा पार कर लिया है। अब छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तराखंड में भी इसे टैक्स फ्री किया जा चुका है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos