Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
69 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में उपचार जारी है, जबकि राजनांदगांव में चिन्हित मरीज का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दोनों मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।

 

संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई है।

 

भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने की सलाह

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, बीमारी के लक्षण होने पर जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। विभाग दोनों जिलों में सामने आए मामलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और संपर्क में आए लोगों की जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos