Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के बदले नियम, अब NOC की जरूरत नहीं; ‘नेशनल’ और ‘इंटरनेशनल’ नाम पर भी रोक

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
58 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के बदले नियम, अब NOC की जरूरत नहीं; ‘नेशनल’ और ‘इंटरनेशनल’ नाम पर भी रोक

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने और उनकी मान्यता लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत निजी स्कूलों को मान्यता के लिए अब अलग से NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

सेल्फ डिक्लेरेशन और शपथ-पत्र के आधार पर मान्यता

नई व्यवस्था में स्कूल संचालकों को स्कूल की भवन सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं और कानूनी मापदंडों को पूरा करने संबंधी सेल्फ डिक्लेरेशन तथा शपथ-पत्र देना होगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाना और अनावश्यक औपचारिकताओं को कम करना बताया गया है।

गलत जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मंडल ने स्पष्ट किया है कि मान्यता प्राप्त करने के लिए यदि किसी स्कूल प्रबंधन द्वारा गलत या भ्रामक जानकारी दी जाती है अथवा महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए जाते हैं, तो जांच में मामला सामने आने पर स्कूल की मान्यता निलंबित या रद्द की जा सकती है।

इसके साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन पर जुर्माना और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। यानी सेल्फ डिक्लेरेशन की सुविधा के साथ स्कूल संचालकों की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी गई है।

‘नेशनल’ और ‘इंटरनेशनल’ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक

नए दिशा-निर्देशों में स्कूलों के नाम को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। स्कूल संचालकों को अपने संस्थान के नाम में ‘नेशनल’ और ‘इंटरनेशनल’ जैसे शब्दों का मनमाने ढंग से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य स्कूल के नाम से अभिभावकों के बीच किसी प्रकार का भ्रम पैदा होने से रोकना है।

मंडल के नए नियमों से एक ओर जहां निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में लालफीताशाही कम होने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर गलत जानकारी या नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos