Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा PPO, वित्त विभाग ने जारी किया सख्त निर्देश 25/2026

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा PPO, वित्त विभाग ने जारी किया सख्त निर्देश 25/2026

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा PPO, वित्त विभाग ने जारी किया सख्त निर्देश 25/2026


मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक के बाद वित्त विभाग एक्शन में, 3 माह, 6 माह और 2 साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के पेंशन केस का होगा प्राथमिकता से निराकरण, आभार पोर्टल से होगी मॉनिटरिंग

नवा रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी सेवकों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के वित्त विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर ने पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण और कड़ा आदेश *वित्त निर्देश 25/2026 (क्र. FINACC/14529/2026-FINANCE, दिनांक 13-10-2026) जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार अब किसी भी शासकीय सेवक को अपनी सेवानिवृत्ति के लिए पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शासन ने सुनिश्चित किया है कि *सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही कर्मचारी को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्राप्त हो जाएगा।

मुख्य सचिव की बैठक का असर

मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में 11 सितंबर 2026 को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया था। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आगामी 3 माह, 6 माह और 2 वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन मामलों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। इसी के परिपालन में वित्त विभाग ने यह निर्देश जारी किया है।

'आभार पोर्टल' के जरिए होगी मॉनिटरिंग

पेंशन मामलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए सरकार  आभार आपकी सेवाओं का" पोर्टल (https://pension.cg.gov.ib/jd/)* का उपयोग कर रही है। वित्त विभाग ने सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों (DDOs) को इस पोर्टल की Login ID और Password पहले ही उपलब्ध करा दी है। इसी पोर्टल पर सभी लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी, समीक्षा और निराकरण किया जाएगा।

वित्त विभाग द्वारा तय मुख्य दिशा-निर्देश:

1. समयपूर्व तैयारी अनिवार्य:
आगामी 3 माह, 6 माह और 2 वर्ष में रिटायर होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की सूची की समीक्षा कर, सेवानिवृत्ति तिथि से 3 माह पूर्व ही पेंशन प्रकरण 'आभार पोर्टल' के माध्यम से संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन को भेजना अनिवार्य होगा।

2. आपत्ति वाले प्रकरण:
जिन प्रकरणों में संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा आपत्ति लगाई गई है, उन आपत्तियों का त्वरित निराकरण कर प्रकरण को पुनः पोर्टल पर प्रस्तुत करना होगा।

3. Anticipatory Pension वाले केस:
जिन प्रकरणों में Anticipatory पेंशन कार्यालय स्तर से दी जा रही है, उनकी समीक्षा कर निराकरण योग्य प्रकरणों को भी आभार पोर्टल पर भेजा जाए।

4. जांच वाले प्रकरण:


न्यायालयीन / विभागीय जांच या अन्य कारणों से जहां पेंशन प्रकरण बनाना संभव नहीं है, उन प्रकरणों की सूची कारण सहित संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि को उपलब्ध करानी होगी।

लापरवाही पर गोपनीय प्रतिवेदन में एंट्री

वित्त विभाग ने सख्त लहजे में कहा है कि पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपरोक्त कार्रवाई नहीं करने वाले विभागाध्यक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके गोपनीय प्रतिवेदन में लक्ष्य के शत-प्रतिशत अनुपालन की स्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी।

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos