Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना का मोबाइल हैक, संपर्कों से मांगे जा रहे पैसे

State Head - Kishor
State Head - Kishor
33 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना का मोबाइल हैक, संपर्कों से मांगे जा रहे पैसे

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव (गृह एवं जेल) रहे लाभचंद बाफना का मोबाइल फोन हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर ने मोबाइल में सेव संपर्क नंबरों तक पहुंच बनाकर उनके परिचितों और संपर्कों से पैसे की मांग शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, बाफना के मोबाइल से जुड़े कई लोगों को अलग-अलग संदेश भेजे गए। संदेशों में आर्थिक मदद के नाम पर पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा था। लगातार इस तरह के संदेश पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

 

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने नंदिनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल और संपर्क नंबरों तक हैकर की पहुंच कैसे हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाफना के नंबर से पैसे या आर्थिक मदद मांगने वाला कोई संदेश प्राप्त हो तो बिना पुष्टि किए किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos