✍️
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
**रायपुर।** छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन से प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और माताओं-बहनों एवं बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अवसर देने के उद्देश्य से महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया गया। इस सुझाव पर क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है।
यह आयोजन **‘महतारी गौरव वर्ष 2026’** के दौरान होने जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटरों को मैदान पर खेलते देख प्रदेश की बेटियां भी क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
इस ऐतिहासिक आयोजन से छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलने तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महिला दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की पहल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!