Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन शुरू, काली साड़ी पहनकर मनाएंगी काला दिवस

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ता अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराते हुए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करेंगी।

 

तीन दिनों तक अलग-अलग तरीके से होगा प्रदर्शन

 

आंदोलन के पहले दिन 17 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखेंगी। 18 नवंबर को थाली-चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 19 नवंबर को काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा।

 

नियमितीकरण और 30 हजार रुपये मानदेय की मांग

 

आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना और मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। इसके अलावा 5G मोबाइल उपलब्ध कराने, इंटरनेट भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये करने तथा पदोन्नति की सुविधा देने की मांग भी उठाई जा रही है।

 

मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।

 

अब देखना होगा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के इस आंदोलन के बाद सरकार उनकी मांगों पर क्या निर्णय लेती है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos