Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक कल, 1 सितंबर को रायपुर में जुटेंगे प्रबुद्धजन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
63 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक कल, 1 सितंबर को रायपुर में जुटेंगे प्रबुद्धजन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में चल रही प्रक्रिया के बीच मुस्लिम समाज की एक दिवसीय बैठक 1 सितंबर 2026 को रायपुर के गुरु घासीदास ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य UCC को लेकर समाज के लोगों के विचार और सुझाव जानना तथा उन्हें संकलित कर संबंधित समिति के समक्ष प्रस्तुत करना है।

 

जानकारी के अनुसार, बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें शहर काजी सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों के शामिल होने की बात कही गई है।

 

जुमे की नमाज के दौरान किया गया ऐलान

 

बैठक की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान ऐलान किया गया था। इसके माध्यम से समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से बैठक में शामिल होकर UCC से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखने की अपील की गई।

 

लिखित सुझाव किए जाएंगे एकत्रित

 

बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाज के भीतर चर्चा और मंथन किया जाएगा। प्रतिभागियों से लिखित सुझाव भी लिए जाएंगे, जिन्हें संकलित कर UCC से संबंधित राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

राज्य सरकार द्वारा UCC को लेकर गठित समिति के समक्ष विभिन्न वर्गों और नागरिकों के सुझाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर में आयोजित होने वाली यह बैठक मुस्लिम समाज के विचारों को सामने रखने का एक मंच होगी।

 

बैठक में प्राप्त सुझावों और विचारों को आगे संबंधित समिति के समक्ष रखा जाएगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos