Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में 5 लाख घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, लखपति दीदियां बनेंगी सोलर वेंडर; CM साय का बड़ा ऐलान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
57 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में 5 लाख घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, लखपति दीदियां बनेंगी सोलर वेंडर; CM साय का बड़ा ऐलान

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रविवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के समापन समारोह में की।

 

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 95 हजार घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य अब इस अभियान को और तेज करते हुए मार्च 2027 तक पांच लाख घरों तक पहुंचाना है।

 

सौर ऊर्जा को बताया भविष्य की ऊर्जा

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ अपनी विशाल सौर क्षमता का उपयोग करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम लोगों को भी इसका लाभ पहुंचाने पर सरकार का विशेष जोर है।

 

ऊर्जा क्षेत्र में 3.50 लाख करोड़ के एमओयू

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने के बाद भविष्य में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है।

 

इसके अलावा राज्य सरकार ने 4,000 मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

 

लखपति दीदियों को मिलेगा नया अवसर

 

सौर ऊर्जा के विस्तार के साथ महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जा रही है। लखपति दीदियों को सोलर वेंडर के रूप में विकसित करने की योजना से ग्रामीण महिलाओं के लिए आय के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

 

सरकार का मानना है कि सोलर पैनल लगाने के अभियान से न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजली की बचत, रोजगार के अवसर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल और बड़े निवेश प्रस्तावों के बीच सरकार का पांच लाख घरों तक सोलर पैनल पहुंचाने का लक्ष्य राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos