हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़: मतदाता सूची से छूटे 19 लाख नाम जुड़ेंगे, एक महीने का विशेष अभियान शुरूमुख्य निर्वाचन
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से छूटे करीब 19 लाख नागरिकों का नाम फिर से जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें सूची में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करवाएंगे।विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश में कुल 25 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से मतदाता सूची से हटाए गए थे। इनमें से छह लाख नाम मृत्यु के कारण काटे गए, जबकि 19 लाख मतदाताओं के नाम अन्य वजहों से हट गए थे। अब यह नया अभियान विशेष रूप से उन परिवारों पर केंद्रित रहेगा, जिनके सदस्य उस समय अपना नाम दर्ज नहीं करा सके थे। सूची से छूटे नागरिक फार्म छह के माध्यम से अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदकों को 2003 की मतदाता सूची से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देनी होगी, लेकिन जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य रहेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!