*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
*स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट, जगदलपुर*
*छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: राइफल साफ करते वक्त हुआ हादसा, 2 गोली चली और चली गई जवान की जान*
*दंतेवाड़ा, 10 सितंबर 2026/* जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में आज एक खौफनाक हादसा हो गया। सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50 वर्ष) बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में तैनात थे। वे अपनी AK-47 राइफल, बट नंबर-405 की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए। एक गोली सीने में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है और कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है।
मृतक जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राइफल से अचानक फायर होने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। FSL टीम की घटनास्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!