Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका, पुसौर में 8 पार्षदों ने छोड़ी प्राथमिक सदस्यता

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
10 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका, पुसौर में 8 पार्षदों ने छोड़ी प्राथमिक सदस्यता

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका, पुसौर में 8 पार्षदों ने छोड़ी प्राथमिक सदस्यता

रायगढ़, 17 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के बीच रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा से जुड़े 8 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार सभी 8 पार्षदों ने अपना इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान को भेजा है। इस्तीफा पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सतपथी पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया गया है। पार्षदों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में मजदूरों और वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है, जिससे वे असंतुष्ट हैं।

बता दें कि पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष सहित कुल 15 वार्ड हैं। वर्ष 2025 के चुनाव में भाजपा ने यहां अध्यक्ष पद सहित 15 वार्डों में जीत दर्ज की थी, अध्यक्ष के तौर पर मोहित सतपथी निर्वाचित हुए थे। ऐसे में एक साथ 8 पार्षदों के बागी होने से नगर पंचायत में भाजपा का बहुमत खतरे में पड़ गया है।

इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि इस मामले पर अभी भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब आगे संगठन स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos