Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: 1600 पदों पर दूसरी चयन सूची की मांग, कवर्धा में बारिश के बीच डटे अभ्यर्थी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
64 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: 1600 पदों पर दूसरी चयन सूची की मांग, कवर्धा में बारिश के बीच डटे अभ्यर्थी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को प्रदर्शन का दूसरा दिन रहा। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से कवर्धा पहुंचे युवक-युवतियां बारिश और खराब मौसम के बावजूद उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सामने डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगाड़ा बजाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर जल्द से जल्द दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग करेंगे।

 

1600 पद रिक्त होने का दावा

 

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के अनुसार जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 में कुल 5,967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इनमें से करीब 4,367 पदों पर चयन और नियुक्ति हो चुकी है, जबकि लगभग 1,600 पद अब भी रिक्त बताए जा रहे हैं।

 

अभ्यर्थियों का दावा है कि एक से अधिक जिलों की चयन सूची में नाम आने, अभ्यर्थियों द्वारा पद स्वीकार नहीं करने तथा अन्य कारणों से कई पद खाली रह गए हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इन रिक्त पदों को दूसरी चयन सूची अथवा प्रतीक्षा सूची जारी कर भरा जाए।

 

बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन

 

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में रिक्त रह गए पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर सरकार की ओर से स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

 

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया में रिक्त रह गए पदों को जल्द भरने के लिए दूसरी चयन सूची जारी की जाए, ताकि पात्र युवाओं को पुलिस विभाग में सेवा का अवसर मिल सके।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos