Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ पहुंचे जापान के 17 विद्यार्थी : CM साय से संवाद में संस्कृति, शिक्षा और तकनीक पर हुई चर्चा

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
40 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ पहुंचे जापान के 17 विद्यार्थी : CM साय से संवाद में संस्कृति, शिक्षा और तकनीक पर हुई चर्चा

स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ पहुंचे जापान के 17 विद्यार्थी : CM साय से संवाद में संस्कृति, शिक्षा और तकनीक पर हुई चर्चा

भारत-जापान इंटर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी मात्सुयामा का 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर छत्तीसगढ़ पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने जापानी छात्र-छात्राओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भारत और जापान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों, बौद्ध विरासत, शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप तथा दोनों देशों के युवाओं के बीच बढ़ते संवाद पर विस्तार से चर्चा हुई।

*साझा सांस्कृतिक विरासत से मजबूत हो रहे रिश्ते*
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और जापान की मित्रता की जड़ें दोनों देशों की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में गहराई से जुड़ी हुई हैं। समय के साथ यह संबंध संस्कृति और आध्यात्मिकता से आगे बढ़कर शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, नवाचार और आर्थिक सहयोग तक विस्तृत हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत भगवान बुद्ध की भूमि है। भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानव कल्याण के संदेश ने जापान की संस्कृति पर भी गहरी छाप छोड़ी है। यही साझा विरासत दोनों देशों को एक सांस्कृतिक सूत्र में जोड़ती है।

*सिरपुर की विरासत से कराया परिचित*
मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध पुरातात्विक विरासत की जानकारी दी। उन्होंने महानदी के तट पर स्थित सिरपुर, मैनपाट और भोंगापाल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सिरपुर प्राचीन सभ्यता, कला, स्थापत्य और बौद्ध विरासत का अद्भुत केंद्र है और राज्य सरकार इसे विश्वस्तरीय ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है।

जापान यात्रा के अनुभव भी साझा किए
मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा के अनुभव साझा करते हुए जापान की अनुशासित कार्यसंस्कृति, तकनीकी प्रगति और परंपराओं के प्रति सम्मान की सराहना की।

NIT रायपुर के स्टार्टअप से हुए प्रभावित
भ्रमण के दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल ने NIT रायपुर के विभिन्न रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर का भ्रमण किया। वहां संचालित स्टार्टअप, अनुसंधान परियोजनाओं और नई तकनीकों ने उनका ध्यान खींचा। प्रतिनिधिमंडल ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और नवाचार आधारित सहयोग में विशेष रुचि दिखाई। प्रतिनिधिमंडल सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल का भी भ्रमण करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, NIT रायपुर के प्रो. दिलीप सिंह सिसोदिया, डॉ. समीर बाजपेयी, IIT हैदराबाद के प्रो. सी.के. मोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos