✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
जारी तबादला सूची में संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी और सहायक ग्रेड के कर्मचारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिला जनसंपर्क कार्यालयों से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है, जबकि कुछ को संचालनालय से जिला कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख तबादले
- डॉ. उषाकिरण बड़ाईक — राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
- चंद्रशेखर कश्यप — जगदलपुर से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
- लक्ष्मीकांत कोसारिया — जनसंपर्क संचालनालय से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर।
- श्रुति ठाकुर — जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
- राहुल सोन — कवर्धा से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
- चंद्रेश ठाकुर — बालोद से कबीरधाम।
- सुजीत सिंह — मुंगेली से रायगढ़।
- प्रदीप सिंह — सूरजपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज।
- ताराशंकर सिन्हा — कांकेर से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर।
- गुलाब दड़सेना — रायगढ़ से सारंगढ़-बिलाईगढ़।
- बिसेकुमार रात्रे — जशपुर से गरियाबंद।
- राहुल — बेमेतरा से जशपुर।
- अशोक चंद्रवंशी — जनसंपर्क संचालनालय से बालोद।
- निखिलेश देवांगन — कबीरधाम से राजनांदगांव।
- देविका मेरावी — बलरामपुर-रामानुजगंज से सूरजपुर।
- देवराम यादव — सारंगढ़-बिलाईगढ़ से महासमुंद।
- विशाल कुमार जायसवाल — सूरजपुर से सरगुजा, अंबिकापुर।
- गणेश राम बघेल — धमतरी से दंतेवाड़ा।
- सत्यप्रकाश नाग — दंतेवाड़ा से महासमुंद।
- रामनारायण गढ़ेवाल — महासमुंद से रायपुर।
- सुमीत चौबे — जनसंपर्क संचालनालय से धमतरी।
- अंकुर तिकरी — बलरामपुर-रामानुजगंज से सरगुजा।
कई जिलों के जनसंपर्क कार्यालय प्रभावित
इस प्रशासनिक फेरबदल का असर जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर के साथ रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, रायगढ़, बलरामपुर-रामानुजगंज, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर, गरियाबंद, सूरजपुर, सरगुजा, महासमुंद, दंतेवाड़ा और धमतरी समेत कई जिलों के कार्यालयों पर पड़ेगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार संभालना होगा। सूची में कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों की पदस्थापना स्वयं के व्यय पर की गई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!