हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
ब्लॉक रिपोर्टर - योगेश शर्मा, पत्थलगांव, जिला जशपुर
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध मैनपाट घाट से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 4 बजे एक आलू से लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मैनपाट घाट की गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह अंधेरा और घाट का तीखा मोड़ हादसे की वजह हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!