छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का तबादला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में राजस्व अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदल गए हैं।
बताया गया है कि अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वैच्छिक आधार पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
राजस्व विभाग के इस बड़े फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में बदलाव देखने को मिलेगा।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर: संजय कुमार शुक्ला, बिलासपुर छत्तीसगढ़
"hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!