✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान महासमुंद
12/11/2026.
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों के हित में दो बड़े ऐलान किए हैं, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा फायदा होगा।
*1. अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता*
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी। 7835
पहले नियम ये था कि जितना धान बेचोगे, उसी हिसाब से सहायता मिलेगी। अब अगर कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान भी बेचता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से पूरा लाभ मिलेगा।
CM साय ने कहा - _"हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण शासन की सहायता से वंचित न रहे।"_ 7835
इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा, जहां उत्पादकता अपेक्षाकृत कम रहती है।
*2. गन्ना किसानों को भी तोहफा, 8 साल बाद बढ़ी दर*
मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से गन्ने की उपार्जन दर 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर अब 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। 7835
यानी गन्ना किसानों को अब 70 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे। ये बढ़ी हुई दर पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने पर भी लागू होगी।
*कब से होगी धान खरीदी?*
इस वर्ष प्रदेश में लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा।
*किसानों में खुशी की लहर*
CM के इस ऐलान के बाद किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि साय सरकार ने वाकई किसान हितैषी फैसला लिया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!