Sunday, September 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ से अजीबोगरीब वाकया - नदी में तैरता मिला 'शव', पुलिस ने खींचा तो आंख खोलकर बोला - 'क्या हुआ?'

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
101 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ से अजीबोगरीब वाकया - नदी में तैरता मिला 'शव', पुलिस ने खींचा तो आंख खोलकर बोला - 'क्या हुआ?'

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्युज 

 

छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ से अजीबोगरीब वाकया - नदी में तैरता मिला 'शव', पुलिस ने खींचा तो आंख खोलकर बोला - 'क्या हुआ?'

 

अंतागढ़, कांकेर - 18 सितम्बर 2026

 

कहते हैं नशा इंसान से क्या-क्या नहीं कराता। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ से सामने आया है, जहां नगर के बड़े पुल के पास गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नदी में एक युवक को लोगों ने मृत समझ लिया।

 

देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नदी में एक युवक की लाश घंटों से पड़ी है।

 

लेकिन जब पुलिस शव को बाहर निकालने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उस 'शव' में हलचल हुई और सच्चाई सामने आते ही सबके होश उड़ गए।

 

शव नहीं, शराब के नशे में सो रहा था ट्रक ड्राइवर!

 

दरअसल युवक डूबा नहीं था, बल्कि अत्यधिक शराब के नशे में नदी के भीतर ही गहरी नींद में सो गया था।

 

काम बंद होने पर पी शराब, फिर नहाने उतरा नदी में 

 

मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान ग्राम सुरवाही निवासी *27 वर्षीय रामसाय यादव* के रूप में हुई है। वह अंतागढ़ में एक स्थानीय व्यापारी के पास ट्रक चालक का काम करता है।

 

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर काम बंद होने के कारण उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया और फिर नहाने के लिए नदी में उतर गया।

 

चेहरा पानी के बाहर, शरीर डूबा रहा - इसलिए सब धोखा खा गए 

 

शराब का नशा ज्यादा होने के कारण रामसाय पानी में ही बेसुध होकर लेट गया। संयोगवश जिस जगह वह पड़ा था, वहां पानी का स्तर ऐसा था कि उसका चेहरा सतह से बाहर रहा और सांस चलती रही, जबकि बाकी शरीर पानी में डूबा रहा। करीब एक घंटे तक युवक बिल्कुल अचेत पड़ा रहा, जिसके चलते दूर से देखने वालों को लगा कि किसी व्यक्ति की डूबने से मौत हो चुकी है।

 

*रेस्क्यू के ऐन वक्त पर खुली आंख, पुलिस ने दी समझाइश :*

 

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जब युवक को पानी से निकालने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उसके शरीर में हरकत हुई। पुलिस ने तुरंत उसे खींचकर बाहर निकाला और जांच की, तब जाकर साफ हुआ कि युवक सुरक्षित है और केवल नशे में धुत है।

 

युवक के जीवित मिलने पर मौके पर मौजूद भीड़ ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां नशा उतरने के बाद जरूरी समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

 

यह अजीबोगरीब वाकया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos